‘वोटर चेतना अभियान’ में बीजेपी फर्जी मतदाताओं पर रखेगी पैनी नजर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे नें ‘वोटर चेतना अभियान’ की कार्यशाला बैठक में सिरकत की| जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें की |
जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने जिला पदाधिकारियों,मंडल प्रभारियों,मंडल अध्यक्षों,मोर्चा अध्यक्षों व मतदाता प्रमुखों को वोटर चेतना अभियान से जुड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत होती है इसलिए लोकसभा चुनाव से पूर्व ही नए मतदाता बनाने का कार्य पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को करना है। इसके लिए संगठन के द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना अभियान से जुड़ना होगा। नए मतदाता बनाने के लिए 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों को नए वोटर लिस्ट में शामिल करना होगा इसके साथ ही जो फर्जी मतदाता है उन पर भी विशेष नजर रखनी होगी, उनका वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का भी कार्य करना है| इसके लिए दो चरणों में अभियान चलेगा, पहले चरण में 25 व 26 नवंबर और दूसरा 2 व 3 दिसंबर होगा वोटर चेतना कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में चलना होगा। प्रत्येक घर-घर पहुंचकर नए वोट बनाने के लिए चेतना जागृत करनी है| 3 दिसंबर से 26 जनवरी के मध्य पूरे जनपद में भारत विकास यात्रा निकाली जाएगी इन यात्राओं के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां का प्रचार करेंगे। पूर्व में हुए 2019 के लोकसभा चुनाव से अधिक 2024 के चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए वोटर चेतना अभियान एवं भारत विकास संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। क्षेत्रीय मंत्री व वोटर चेतना अभियान प्रभारी देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और इसके लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना आवश्यक है। ज्यादा से ज्यादा मत पार्टी के पक्ष में हो इसके लिए नए-नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, ने बताया सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्रो पर प्रवासि कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई है। जो कार्यकर्ता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में रुचि नहीं लेगा उसको तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी मुक्त कर दिया जाएगा। इस अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी| संचालन जिला महामंत्री सुनील रावत ने किया| सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर, शिक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल, सिंह जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, फतेहचंद वर्मा, डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, अभिषेक त्रिवेदी, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा रहे|