आग से झुलसी फास्टफूड विक्रेता की पत्नी की उपचार के दौरान मौत

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते चार दिन पूर्व फास्टफूड विक्रेता के घर गैस सिलेंडर में आग लग गयी थी | जिससे दम्पत्ति झुलस गये| दोनों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ हालत गंभीर होनें पर उन्हें सैफई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया| उपचार के दौरान महिला नें दम तोड़ दिया|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला बिर्राबाग भूसा वाली गली निवासी रामबरन कुशवाह फास्टफूड की ठेली लगाता है| 18 नवंबर शनिवार को अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गयी थी | आग लगनें से रामबरन व उनकी पत्नी सुनीता झुलस गयीं| जिन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ हालत गंभीर होनें पर दोनों को रिफर कर दिया गया था| घायल रामबरन कादरी गेट पर अपनी फास्ट फूड की ठेली लगाते हैं | घटना के चार दिन तक सुनीता का सैफई मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था| जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी | सुनीता की मौत की सूचना घर आनें पर कोहराम मच गया| देर रात शव घर पंहुचने की सम्भावना है|