बैंड बाजों के साथ निकाली गोवर्धन की शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)नगर में बैंड बाजों के साथ गोवर्धन की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जगह-जगह शोभायात्रा की पूजा अर्चना की गयी |

शहर के अंगूरीबाग से श्री गोवर्धन शोभा यात्रा सेवा समिति की तरफ से निकाली गयी शोभायात्रा में श्री गणेश, हनुमान जी, दुर्गा जी, बांके बिहारी, बासुदेव देवकी, कालिया नाग, साई पालकी, राधा-कृष्ण आदि की झांकी शामिल की गयी थी | यात्रा गंगा दरवाजा अंगूरी बाग से शुरू होकर साहबगंज चौराहा , घुमना, चौक, लोहाई रोड होते हुए पुन: अंगूरी बाग में समाप्त होगी| यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी | पुलिस की बेहतर सुरक्षाव्यवस्था नजर आयी| इस दौरान संरक्षक महेंद्र सिंह, राजू भारद्वाज, बबलू कुशवाहा, महामंत्री दिलीप जैन, दुष्यत सिंह आदि रहे|