व्यापार मंडल के सुस्त पदाधिकारियों पर संगठन की निगाहें तल्ख

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में आयी व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नें एकता का संदेश दिया| प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पंहुची यात्रा में व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को भी रेखांकित किया गया| वहीं प्रदेश अध्यक्ष नें बताया कि केबल नाम के लिए पदाधिकारी बने लोगों पर प्रक्रिया के साथ कार्यवाही का हंटर चलेगा|
शहर के नेहरु रोड पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा नें वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ का सम्मान किया| उन्होंने कहा कि ददुआ नें एक लम्बा समय व्यापार मंडल को दिया है| उन्होंने जेएनआई न्यूज को फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि व्यापारी स्वभिमान यात्रा 13 मार्च को सहारनपुर से शुरू हुई थी जो 10 अक्टूबर को गोरखपुर में समाप्त होगी| अभी तक यात्रा नें 55 जिलों का भ्रमण किया है| 20 जिले अभी शेष हैं | जिनमे यात्रा जायेगी| प्रमुख रूप से व्यापारियों की मांग है कि खाद्यय सुरक्षा का लाइसेंस स्थाई बने | उन्होंने कहा की यात्रा के बाद वह व्यापारियों की समस्याओं को सीएम योगी के सामने रखेंगे|
लापरवाह पदाधिकारी होंगे बाहर नये चेहरों को मिलेगी जगह
प्रदेश अध्यक्ष नें जेएनआई को फोन पर बताया कि लापरवाह पदाधिकारियों पर उनकी नजर है| दिसम्बर माह में चुनाव होंगे| एक प्रक्रिया के तहत ही उन्हें संगठन से हटाया जायेगा| नये चेहरों को भी ऊपर लाया जायेगा| जो केबल नाम के लिए और फोटो खीचाने के लिए व्यापार मंडल में हैं उन पर संगठन की नजर है|
छोटे-छोटे संगठनों से नही होगा भला
मुकुंद मिश्रा नें कहा कि व्यापारी एक है| लेकिन अब कई छोटे-छोटे व्यापारी संगठन भी बन गये है| लेकिन इससे व्यापारियों का भला नही होगा| सभी को एक मंच के नीचे आना होगा| उनके संगठन में मिस काल से 20 दिन में 5 लाख 12 हजार लोगों नें अपनी आस्था व्यक्त की है| प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बाबी, इकलाख खान, सौरभ शुक्ला, अनुपम रस्तोगी, अंकुर श्रीवास्तव आदि रहे|