आईजी नें एथलेंटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएन आई ब्यूरो) 27 वीं कानपुर जोन एथलेंटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ कानपुर जोंन के पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र प्रशांत कुमार नें किया|


फतेहगढ़ के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित एथलेंटिक्स प्रतियोगिता में आस-पास के 9 जनपदों के पुलिस विभाग की महिला व पुरुष ने कन्नौज, इटावा, औरैया, ललितपुर, जालौन, फतेहगढ़ कानपुर नगर, कानपुर देहात,झांसी के खिलाड़ी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहें हैं| प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी| उन्होंने एसपी विकास कुमार के साथ गुब्बारे उड़ाये| उन्होंने खिलाडियों का परिचय भी लिया | आईजी नें जेएनआई को बताया कि खेलकूद से पुलिस कर्मियों के शरीर व मन दोनों स्वास्थ्य रहेंगे| सीएम योगी की मंशा के यूपी पुलिस में योग्य खिलाडियों की भर्ती भी की गयी है|

अबैधानिक पटाखा बिक्री या भंडारण करनें वालों पर गंभीर कार्यवाही
पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार नें जेएनआई को बताया कि जो गैरक़ानूनी ठंग से आतिशबाजी की बिक्री या भंडारण करेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी| जनपद में दो आतिशबाजी को लेकर कार्यवाही हो भी चुकी हैं| आतिशबाजी नियमों के दायरों में ही किया जाये| आतिशबाजी बिक्री की जगह अग्निशमन व सीसी टीवी की व्यवस्था हो| पुलिस अपनी नजर बनाये हुए है|