नए एसपी के आते ही फिर शुरू हुआ अवैध मिट्टी खनन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को नए एसपी का आगमन होते ही दो दिन से बंद चल रहा अवैध मिट्टी खनन चालू हो गया| लेकिन एसपी ने वार्ता में साफ कहा कि अवैध जिले में विल्कुल नही होगा पर नीवलपुर,माधौपुर,अमेठी, जैसे अनेक स्थानो पर खनन चालू हो गया है| सूत्रों कि माने तो प्रशासन इन माफियाओ के सामने बौना सावित हो रहा है| क्योकि मिट्टी खनन ठेकेदारो का साफ कहना कि मे तो विना परमीशन के कोई भी खनन नही करबाता जो नियम है| उनके अनुरूप ही मिट्टी खनन हो रहा है|

लेकिन मऊदरबाजा थाने क्षेत्र के अंर्तगत भी भरी मात्रा में अवैध खनन हो रहा था| जबकि पर्यावरण के अधिकारियो ने साफ कहा था कि सुबह सूर्य निकलने से पहले शाम होने के बाद कोई भी खनन नही हो सकता है| फिर भी लोग नियमो को ताख में रखकर खनन करा रहे है| बालू खनन तो चरम सीमा पर हो रहा है| रात दो बजे से सुबह चार बजे तक खनन होता रहता है| जिस कारण बालू के दामो में उछाल आ गया जो गाड़ी 500 रुपए में मिलती थी| वो आठ सौ रूपए में बिक रही है|