प्रदेश के कई ज‍िलों में सुबह छाया रहा कोहरा

LUCKNOW UP NEWS सामाजिक

डेस्क: प्रदेश में कुछ द‍िनों में तेजी से मौसम बदलने की संभावना है।आज सुबह तराई के ज‍िलों में कोहरा नजर आया। वहीं नवंबर के पहले सप्‍ताह की शुरुआत के बाद भी ठंड का आलम ये है क‍ि अभीतक लोगों के कंबल नहीं न‍िकले हैं।कानपुर,लखनऊ,वाराणसी,प्रयागराज, अयोध्‍या सह‍ित कई ज‍िलों में सुबह के समय हल्‍की गुलाबी ठंड महसूस की गई। वहीं द‍िन में धूप न‍िकलने के साथ ही कई इलाकों में बादल छाये रहने की संभावना है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि नवंबर माह में कोहरे के साथ ठंड बढ़ती है। इस बार मौसम तेजी से बदल रहा है। फ‍िलहाल मौसम में ज्‍यादा तब्‍दीली की संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं सुबह और शाम की ठंड में धीरे धीरे इजाफा होगा।फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा। सुबह,शाम और रात को ठंड रहेगी जबकि दोपहर में धूप निकलने की वजह से हल्की गर्मी रहेगी।