श्रीराम कथा में राम नाम की अमृत वर्षा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर का श्रीराम कथा का श्रीगणेश हुआ | जिसमे भव्य कलश यात्रा मुख्य मार्गों पर निकाली गयी| जो कथा पांडाल में इतिश्री हुई| श्री राम कथा का आयोजन 28 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक किया जाएगा ।


कथा प्रारंभ होने से पूर्व लोहाई रोड स्थित राधा श्याम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो की कथा स्थल पंडाल पर आकर संपन्न हुई। कथा का शुभारम्भ आचार्य अमरीश जी के द्वारा हबन पूजन के साथ कराया गया| आचार्य नें कहा कि बचपन का संस्कार ही व्यक्ति निर्माण में सहायक होता है। श्री राम के दर्शन मात्र से इंद्र व अहिल्या का उद्धार हो गया।श्री राम के नामकरण एवं भगवन की समस्त बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म में 16 संस्कार बताये गए हैं इन्ही संस्कारों से किसी भी बालक का व्यक्तित्व निर्माण तय होता है। नाम ही मनुष्य का भाग्य एवं भविष्य तय करता है। श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत श्री ईश्वर दास ब्रह्मचारी जी के संरक्षक में कथा का आयोजन हुआ| राम कथा के आयोजन समिति के सदस्यों में फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा, प्रिंस शुक्ला, हिंदू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ,कथा के व्यवस्थापक कोमल पांडेय आदि रहे|