‘1987’ में माफिया अनुपम दुबे नें किया था पहला अपराध, ध्वस्त हुआ होटल

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बसपा नेता अनुपम दुबे की अपराध की क्राइम कुंडली काफी लम्बी है | अनुपम दुबे एक दिन में ही अपराधी नही बना| साल दर साल उसके अपराधों की फेहिस्त लम्बी होती चली गयी| उसके ऊपर कुल 63 मुकदमें पंजीकृत है| पहला मुकदमा अनुपम दुबे पर वर्ष 1987 में घर में घुसकर गाली-गलौज करनें का कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत हुआ था| उसके बाद से अनुपम नें पीछे मुड़कर नही देखा| बीती रात गैंगेस्टर की कार्यवाही के तहत ठंडी सड़क स्थित होटल श्री गुरु शरणम् पैलेस को प्रशासन नें जमीदोज कर दिया | जिससे अन्य अपराधियों को सबक लेनें की जरूरत है |
छात्र राजनीति से अपराध की दुनिया में आये अनुपम दुबे जिले व जिले के आस-पास ख़ासा दबदबा था| अपराध हा होमवर्क करते करते उसने पुलिस की कई फाइलों को फुल कर दिया| राज्य स्तरीय माफिया की सूची में अनुपम को नम्बर 30 की संख्या दी गयी| अनुपम दुबे की हिस्ट्रीशीट संख्या 134 ए है| अनुपम पर जनपद फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, सीतापुर में आपराधिक कुल 63 मुकदमें पंजीकृत हैं| शासन की सख्त नीति के तरह अनुपम के होटल गुरुशरणम् पर बीते सोमवार सुबह से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू हुई और देर रात तक गगनचुंबी होटल जो जमीन से मिला दिया गया|
चार करोड़ 36 लाख थी होटल की कीमत
पुलिस की मानें तो होटल श्री गुरु शरणम् की कीमत 4 करोड़, 36 लाख, 84 हजार, 797 रूपये थी| जिसे ध्वस्त किया गया| माफिया अनुपम दुबे के सहयोगियों की 90 करोड़ 4 लाख की सम्पत्ति जब्तकी जा चुकी है|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें जेएनआई को बताया कि माफिया अनुपम दुबे के होटल ध्वस्तीकरण की कार्यवाही 12 से 15 घंटे चली थी| होटल का भवन नक्शे के विपरीत बना था| इसके साथ ही कब्रिस्तान की भूमि पर भवन निर्माण कराया गया था| एसपी विकास कुमार नें जेएनआई को बताया कि अनुपम पर कुल 63 मुकदमें दर्ज हैं| उनके अबैध होटल को ध्वस्त किया गया|