सेंट्रल जेल चौराहे पर मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगानें की मांग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के नेताओं नें सेन्ट्रल जेल पर मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगानें की मांग जिलाधिकारी से की है| सपा नेताओं नें ज्ञापन सौंपा|
सपा के पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सपाई कलेक्ट्रेट पंहुचे और जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा| ज्ञापन में सपा नेताओं नें मांग कर कहा कि मुलायम सिंह यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के रक्षामंत्री रहें है| लेकिन अब वह हम सबके बीच में नही है| उनका फर्रुखाबाद से विशेष लगाव रहा है| लिहाजा सेन्ट्रल जेल चौराहे पर उचित माप व्यास क्षेत्रफल का स्थान मुलायम सिंह यादव की आदमकद विशाल प्रतिमा स्थापित करनें के लिए दिया जाये| इसके साथ ही सेन्ट्रल जेल चौराहे का नाम बदलकर मुलायम चौक किये जानें की मांग की है| लोहिया अस्पताल की चिकित्सा सुबिधा बदहाल है| लिहाजा लोहिया में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए नये चिकित्सकों की तैनाती करायी जाये| जनपद में विभिन्य जगह बने अंडर पास जलभराव स जूझ रहें है| जिससे राहगीरों को समस्या हो रही है | वकीलों की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाये| सुभाष चन्द्र शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले, देवेद्र सिंह यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, मनोज यादव,आयुष यादव ब्रजेश पाल, अरविन्द यादव, जोगेंद्र यादव आदि रहे|