छत से गिरकर युवक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बीती रात छत पर सो रहा युवक अचानक नीद में नीचे जा गिरा| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल ला रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर निवासी श्याम सिंह अपने घर की छत पर सो रहे थे| बीती रविवार अधी रात को वह लघुशंका के लिये विस्तर से उठे| नींद में अचानक वह छत से जमीन पर गिर गया| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| शोर सुनकर परिजन मौके पर पंहुचे| वह घायल श्याम सिंह को लोहिया अस्पताल लेकर निकले| लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी| मौत होने पर परिजन उसके शव को वापस घर ले गये| मृतक की मां प्रकाश देवी,पत्नी संतोषी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| दरोगा सुधीर कुमार ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|