रामगंगा में उफान, कटान से घर सैलाब में समाये

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) रामगंगा कई दिनों से उग्र हैं| जिससे कटान होनें से नदी किनारे बसे गांवों के कई घर पानी में समा गये| भयभीत ग्रामीण अपने आशियानें खुद तोड़नें में लगे हैं| अधिकारियों नें निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित भूमि आवंटित करानें के आदेश दिये हैं |

रामगंगा नदी के बढनें से वजीरपुर, मोकूलपुर, अलादपुर भटौली व बेचेपट्टी आदि गांव में पानी घुस चुका है| जिससे कई घर भी पानी में समा चुके हैं| जानकारी होनें पर एसडीएम अमृतपुर रविंद्र सिंह, तहसीलदार कर्मवीर, कानून-गो अजय शुक्ला व लेखपाल सुबोध
आदि बाढ़ प्रभावित गाँव अलादपुर भटौली पंहुचे| जहाँ उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया| उन्हें नदी किनारे के ग्रामीण अपने आवास तोड़ते मिले| ग्रामीण जय सिंह, इंद्रपाल, कुलदीप, जोगराज, रामनिवास, गंगाराम, बालवीर, अखिलेश व नीरज आदि नें बताया कि उनके घर नदी के कटान में चले गये| बचे हुए ग्रामीण अपना आशियाना खुद तोड़नें में लगे हैं| उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को जमीन का आवंटन कर दी गयी है| कानूनगो को चुना डालकर कब्जा दिलानें के निर्देश दिये|