कच्चा मकान गिरनें से महिला की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कच्चा मकान गिरनें से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ उपचार के दौरान उसनें दम तोड़ दिया|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी 68 वर्षीय लडैती देवी पत्नी मेघनाथ बीती रात अपने पौत्र राजवीर, पंकज,उमेश व अंकित के साथ घर की कच्ची छत पर सो रहीं थी| उनका पुत्र महिपाल खेतों पर गया था| आधी रात को मकान अचानक भरभरा कर गिर गया| जिसमे लडैती गंभीर रूप से घायल हो गयीं| परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पंहुचे जहाँ सुबह बजे लडैती नें दम तोड़ दिया| पुत्र महिपाल नें पुलिस को सूचना दी|