भाकियू की 8 को किसान महापंचायत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के द्वारा अन्नदाताओं के विभिन्य मुद्दों पर किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है| जिसमे बड़ी संख्या में किसानों के पंहुचनें की उम्मीद संगठन नें की है|
संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव नें अतिरिक्त एसडीएम को जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर सूचना दी| जिसमें कहा कि आगामी 8 सितंबर शुक्रवार को थाना मऊदरवाजा के गुरुगाँव देवी मंदिर परिसर में किसानों की विभिन्य मांगो को लेकर किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है| महापंचायत में किसानों की प्रमुख 9 मांगों पर विचार होगा| संगठन नें महापंचायत में सुरक्षा व्यवस्था व पेयजल व्यवस्था सुनिच्चित करनें की मांग की है | इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह, अमित यादव, सोनू राजपूत, राजकुमार, प्रदीप व उमेश चन्द्र आदि रहे |