बाइक की टक्कर से घायल हलवाई नें तोड़ा दम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइक की टक्कर से हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ शनिवार सुबह उसकी मौत हो गयी| परिजनों में चीत्कार मच गयी|
थाना कादरी गेट के मसेनी टीकाबारी निवासी 50 वर्षीय झब्बू लाल पुत्र हरीराम हलवाई थे| उनका पुत्र कन्हैया कर्नलगंज चौकी भोलेपुर के सामने भाजपा नेता गौरव कटियार के होटल में कारीगर है | बीती शुक्रवार देर शाम झब्बू पैदल घर जा रहे थे उसी दौरान मसेनी आवास विकास मार्ग पर दीप पैलेस के बाइक नें टक्कर मार दी| जिससे झब्बू लाल गंभीर रूप से घायल हो गये | परिजन नें उसे निजी नर्सिंग होम रखा तिराहे पर भर्ती कराया| जहाँ उसे उपचार के बाद रिफर कर दिया गया| शनिवार सुबह लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उपचार के दौरान झब्बू नें दम तोड़ दिया | झब्बू की पत्नी सातूसी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| भाई राजवीर शाक्य नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें अज्ञात बाइक सबार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि बाइक की टक्कर से झब्बू लाल घायल हुए थे| शनिवार को सुबह मौत हो गयी| जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया गया है|