सराफा व्यापारी बोले: एक ही भूल कमल का फूल

FARRUKHABAD NEWS राष्ट्रीय

sraafaa12फर्रुखाबाद: बीते 2 मार्च से केंद्र सरकार के द्वारा लगाये गये 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सराफा व्यापारियों का प्रदर्शन और हड़ताल अब कसमकस की स्थित में आ गयी है| जिसके चलते बाजार में चोरी छिपे दुकानों का खुलना जारी है| बड़े व्यापारियों अभी भी केंद्र सरकार के खिलाफ पीछे हटना नही चाह रहे है| शनिवार को सराफा व्यापारियों ने मोदी के खिलाफ जमकर भडास निकाली| सराफा व्यापारी बोले की एक ही भूल कमल का फूल|

सराफा व्यापारियो की हड़ताल बीते 37 दिन से जारी है| सराफा कमेटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा ने बताया की अभी फ़िलहाल हडताल समाप्त करने की कोई सूचना नही आयी है| दिल्ली में प्रदेश कमेटी और केन्द्रीय कमेटी के साथ प्रधानमंत्री के वार्ता चल रही है| जिसके चलते अभी कोई दिशा निर्देश प्राप्त नही हुये है|

व्यापारियों की मांग है की उनकी 1 प्रतिशत लगने वाला एक्साइज ड्यूटी व पेन कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया जाये|