पैमाइश में नाले की भूमि निकली सुरक्षित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नाले पर अबैध कब्जे की शिकायत पर पैमाइश करनें गयी राजस्व टीम को भूमि सुरक्षित मिली| हालांकि पैमाइश के दौरान विरोध हुआ तो मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया|
दरअसल जिलाधिकारी आवास के निकट गाटा संख्या 375 परनाले की भूमि है| जबकि 376 गाटा संख्या पर खालिद उर्फ रज्जू खां की खान कालोनी है| सिबिल लाइन मडैया निवासी सुधीर दिवाकर की शिकायत की| जिसमे कहा कि 375 गाटा संख्या नाले की भूमि पर कब्जा कर अबैध भवन निर्माण कराये गये| जिसकी जाँच करनें पहले राजस्व टीम पंहुची तो विरोध के चलते वापस लौट गयी | जिसके बाद शाम को एसडीएम सदर संजय सिंह, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, ईओ रविन्द्र कुमार, कोतवाल सचिन कुमार, थाना कमालगंज व पीएसी के साथ मौके पर पंहुचे और पैमाइश शुरू करायी| जिसमे शिकायत वाले गाटा संख्या 375 की भूमि सुरक्षित मिली| पैमाइश पर शिकायत कर्ता सुधीर दिवाकर नें आपत्ति की| वह पैंमाइश से संतुष्ट नही दिखे| सुधीर नें एसडीएम सदर को लिखित आपत्ति पैमाइश को लेकर की| फिलहाल रज्जू की खान कालोनी से बुलडोजर का खतरा टलता दिख रहा है| तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय नें भूमि की फरमाइश के लिए नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आधा दर्जन कर्मचारियों की टीम गठित की थी| टीम में प्रभारी राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला, लेखपाल गौरव अग्निहोत्री, रविंद्र नारायण वर्मा, अजीत द्विवेदी व संजय दुबे शामिल किया गया था | एसडीएम सदर संजय सिंह नें बताया कि जिस गाटा संख्या 375 पर कब्जे की शिकायत की गयी थी पैमाइश में वह सुरक्षित मिली है| 375 गाटा संख्या नाला के रूप म दर्ज है| उसका कुछ हिस्सा समतल पड़ा है|