कांवड यात्रा की तैयारी पूरी, कल होगा जलाभिषेक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कांवड यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देनें को आयोजक जी-जान लगाकर जुटे है | रविवार को सुबह गंगा से जल भरकर कांबड यात्री रवाना होंगे |
हिन्दू महासभा व जय भोले बाबा कमेटी के संयोजन में निकाली जा रही विशाल कांवड यात्रा आयोजित की जा रही है| जिसमे दो सैकड़ा से अधिक कावड़िये हिस्सा लेंगे| जिसकी तैयारी जोरों पर है|| हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा व जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी (भोले) नें बताया कि यात्रा में लगभग 201 का लक्ष्य रखा गया था जो बनकर तैयार हो गयीं है| रविवार सुबह पांचाल घाट पर गंगा स्नान व पूजन के साथ ही कांवड़ रवाना की जायेंगी| कांवड़ यात्रा सुबह पांचाल घाट से होकर कादरी गेट, लाल गेट, घुमना, चौक, रेलवे रोड़ होकर पांडेश्वर नाथ मन्दिर पंहुचेगी जहाँ भगवान शिव का जलाभिषेक किया जायेगा|