नदीम की तीसरी बार सपा जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी में एक लम्बे इंतजार के बाद आखिर अपना नया जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया| जिससे बिना सेनापति की घूम रही सपा की सेना को एक नेतृत्व मिल गया है|
दरअसल बीते 23 अगस्त 2019 को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सभी जिला/महानगर कार्यकारिणी इसके अध्यक्षों सहित भंग कर दी गयी थी| जिससे जिले में बीते एक वर्ष से संगठन में अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग चल रहा था| आखिर एक वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद आखिर पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी पर सपा मुखिया से विश्वास दिखाया और उन्हें जिले की पार्टी की कमान तीसरी बार सौप दी| नदीम के जिलाध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को दी बधाई
फर्रुखाबाद जनपद के युवज़न सभा से राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बनाए गए समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नए अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप को उनके लखनऊ आवास पर जाकर बधाई दी।