गंगानदी के कटान क्षेत्र का डीएम ने लिया जायजा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गंगा में बाढ़ आनें से कटान क्षेत्र को लेकर जिलाधिकारी गंभीर हैं| गुरुवार को उन्होंने गंगा के कटान क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गंगानदी के कटान क्षेत्र तहसील सदर के ग्राम जंजाली नगला कमालगंज का स्थलीय निरीक्षण किया। सहायक अभियन्ता सिचाई खण्ड द्वारा बताया गया कि ग्राम में बाढ़ परियोजना का निर्माण हो जाने से कटान की स्थिति नहीं है, ग्राम में बाढ़ का पानी अभी नहीं आया है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को बाढ़ के दुष्प्रभावों से बचने तथा भविष्य में घटित होने वाली आपदाओं के प्रति जागरूक कर समुदाय का क्षमता संर्वद्धन किया गया। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को कटान के समीप रह रहे सभी ग्रामीणों को शिफ्ट कराने के निर्देश दिये।
सभी विभाग शत प्रतिशत करें पौधारोपण
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की| उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारी पूरी कर लें | उन्होंने 100 प्रतिशत जीओ टैगिंग करनें के निर्देश दिये| उन्होंने कहा गौशाला में सहजन व पाकड़ के पौधे लगायें जाये| पौधारोपण का स्थान जनप्रतिनिधियों से वार्ता के बाद तय कर लें|