नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र नें लिया चार्ज, शहर में जाम की समस्या से हुए रूबरू

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नवागन्तुक नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र नें मंगलवार को चार्ज ग्रहण कर लिया | चार्ज लेते ही वह एक्शन में आ गये | उन्होंने शहर का भ्रमण किया और शहर की जाम की समस्या से रूबरू हुए|
नवागन्तुक नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र नें जिला मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण कर लिया | उन्होंने उसके बाद शहर में आकर व्यवस्था को परखा| शहर के चौक रेलवे रोड व लाल दरवाजे आदि जगहों पर उन्हें जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा| लिहाजा उन्होंने जाम को लेकर अपनी निगाहें तल्ख की है| उन्होंने जेएनआई को बताया कि शहर में जाम की समस्या देखनें को मिली है जिसे पुलिस के साथ मिलाकर दुरस्त कराया जायेगा| लाल दरवाजे पर नगर पालिका परिषद ने शहर की फुटपाथ खाली कराने को लालसराय में वेंडिग जोन व नान वेंडिग जोन बनाया गया था। हदबंदी और सड़क निर्माण पर तीन लाख रुपये अधिक खर्च कर दिए। फुटपाथी दुकानदारों को कई बार वेंडिग जोन में ले जाया गया लेकिन इसके बाद भी सड़क किनारे लगनें वाली दुकानें जाम का सबब बनती है| नगर मजिस्ट्रेट नें बताया कि उनके मामला संज्ञान में हैं लिहाजा व्यवस्था दुरस्त करायी जायेगी| नान वेंडिग जोन में फुटपाथ पर दुकानें नही लगनें दी जायेगी| उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर नगर मजिस्ट्रेट के लिए जो उम्मीदें है उस पर खरा उतरा जायेगा| अतिक्रमण भी हटेगा| शहर को एक सुंदर स्वरूप देनें का प्रयास होगा| उन्होंने कहा की उन्होंने नगर का भ्रमण किया है |