भाई का हत्यारोपी बेटे व आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बीते दिन सम्पत्ति विवाद में भाई की हत्या करनें वाले हत्यारोपी बाप-बेटे को पुलिस नें आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया| उनका न्यायालय के लिए चालान कर दिया| न्यायालय नें उन्हें जेल भेज दिया गया|
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कुम्हारी निवासी 50 वर्षीय जदुनाथ सिंह के एक भाई जय सिंह की मौत हो चुकी है। बीते रविवार दोपहर में जदुनाथ, उसके भाई शिवराज व जबर सिंह के बीच संपत्ति को लेकर बंटवारा हुआ। शाम को शिवचरन का पु्त्र करन चारा काटने की मशीन का पहिया खोल कर ले गया। इसका जदुनाथ सिंह ने विरोध किया। इसको लेकर विवाद होने लगा। शिवराज, जबर सिंह अपने पुत्रों के साथ शिवराज के घर में घुस आए। वहां जय सिंह का पुत्र संजीव व उसका भतीजा शिवम बैठा था, उसको गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने संजीव व शिवम से मारपीट शुरू कर दी। उसी दौरान जदुनाथ आ गए और उन्होंने विरोध किया। हमलावर भाई और भतीजों ने जदुनाथ सिंह पर फाबड़ा से हमला बोल दिया। फाबड़ा मारने से जदुनाथ सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। संजीव व शिवम भी घायल हो गए। हमलावर वहां से भाग गए। परिजनों ने जदुनाथ, संजीव व शिवम को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जदुनाथ को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल से डाक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। परिजन जदुनाथ को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। रात में उपचार के दौरान जदुनाथ सिंह की मौत हो गई। 
मंगलवार को कोतवाल जेपी पाल नें पुलिस टीम के साथ आरोपी शिवराज व उसके पुत्र अर्जुन को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फाबडा बरामद कर उन्हें टेडीकोन चौराहा कायमगंज से गिरफ्तार कर लिया|