महिला शिक्षामित्र नें हाथ साफ कर भाग रही टप्पेबाज को दौड़ाकर पीटा, लाखों के जेबरात बरामद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) टैम्पों में अपने परिवार के साथ जा रही महिला शिक्षामित्र के बैग में रखे लाखों के जेबरात कुछ महिला टप्पेबाजों नें पार कर दिये | जिसके बाद महिला शिक्षामित्र नें उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया और एक महिला टप्पेबाज की जमकर पिटाई कर दी| पुलिस आरोपी महिला को जेबरात सहित थानें ले आयी|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम रोहिला निवासी अनीता यादव पत्नी शैलेश यादव शिक्षामित्र हैं | वह शहर के राजीव गाँधी मोहल्ला निवासी अपनी बहन संगीता के घर एक विवाह समारोह में शामिल होनें परिवार के साथ आयीं थी| जिसमे शामिल होनें के बाद वह राजीव गाँधी नगर से टैम्पों पर अपने पति शैलेश व बच्चों के साथ बैठ कर रोडबेज बस अड्डे के लिये बैठीं| अनीता नें बताया कि आईटीआई चौराहे पर तीन महिलाएं भी टैम्पों में बैठ गयीं | उन्होंने अनीता के ट्राली बैग का ताला तोड़कर उसमे रखा जेबरातों का बैग पार कर दिया| जब अनीता बस अड्डे पर पंहुची तो उनकी नजर ट्राली बैग के टूटे ताले पर पड़ी| तो उन्होंने शक होनें पर उन महिलाओं में से एक को पकड़ लिया| उसकी जमकर धुनाई कर दी| जबकि दो महिलायें मौके से फरार हो गयीं | सूचना पर पंहुची कादरी गेट थाना पुलिस आरोपी महिला और जेबरात को थानें ले आयी| संगीता नें मामले में तहरीर भी दी लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज करनें में हटो-बचो कर रही है|
टप्पेबाजों पर नही होती प्रभावी कार्यवाही
लाल दरबाजे रोड़बेज बस अड्डे से दिल्ली व जयपुर की बस रवाना होती हैं| इन्ही बसों में जमकर यात्री टप्पेबाजों का शिकार होते हैं| लेकिन पुलिस आज तक इन टप्पेबाजों पर प्रभावी कार्यवाही नही कर सकी है| जिससे बसों में चलनें वाले टप्पेबाजों का धंधा जोरों पर चल रहा है| विगत महीनों भी कादरी गेट में कुछ टप्पेबाज महिलायें पकड़ी गयीं थी लेकिन पुलिस नें कार्यवाही की जगह उन्हें छोड़ दिया था| जिससे टप्पेबाजों के हौसले बुलंद हैं|
कादरी गेट थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|