नकबजन का सरगना साथी सहित गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजेपुर थाना पुलिस नें नकबजन के सरगना को उसके साथ सहित गिरफ्तार किया है | उनके पर से चोरी का माल और नकद रुपया भी [बरामद हुआ है|
राजेपुर के थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक दिवाकर प्रसाद सरोज, उपनिरीक्षक जितेन्द्र चौधरी, इला सिंह व सहायक उपनिरीक्षक उदय नारायण शुक्ला को कामयाबी मिली है| उन्होंने मऊदरवाजा के बीबीगंज निवासी अर्पित शाक्य पुत्र रामनरेश शाक्य के साथ ही मऊदरवाजा के खंदिया निवासी नितिन यादव पुत्र अजय सिंह यादव को गिरफ्तार किया है| उनके पास से 15 चोरी की सोलर प्लेट, 6 सोलर प्लेट प्राइमर कम्पनी, 9 सोलर प्लेट अडानी कम्पनी, 50.200 रूपये व एक आल्टो कार बरामद किये| अर्पित पर 10 व नितिन यादव पर 7 मुकदमें दर्ज हैं | दोनों आरोपियों को शुक्रवार को 1:50 बजे भरखा चौराहे से गिरफ्तार किया|
पुलिस लाइन सभागार मे सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय नें बताया कि आरोपी अंतर्जपदीय सोलर प्लेट चोरी करनें व नकब लानें वाले गिरोह के सदस्य है| दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है|