करन की हत्या में आरो प्लांट संचालक सहित आधा दर्जन पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक की संदिग्ध हालत में मौत होनें के 6 दिन बाद आखिर पुलिस नें आरो प्लांट संचालक सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है | पुलिस मामले की विवेचना कई बिन्दुओं पर कर रही है|
कादरी गेट थाना क्षेत्र के पजावा बिर्राबाग कादरी गेट निवासी चंदन सक्सेना के पुत्र करन की बीते 14 जून को संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी | जिसके बाद परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया था | पुलिस नें उसके बाद भी एफआईदर्ज नही की| बीती रात पुलिस को परिजनों नें आरोपियों के साथ जाते हुए करन का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया| जिसके बाद पुलिस नें बीती रात मनोज पुत्र रामचंद्र निवासी छाबनी फर्रुखाबाद, आरो प्लांट संचालक सचिन चौरसिया निवासी नरकसा कादरी गेट फर्रुखाबाद, प्रांशु शुक्ला पुत्र परमानन्द शुक्ला निवासी नरकसा व दो आरोपियों के अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है| विवेचना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को दी गयी है|