प्रदेश में गुंडे और माफियाओं का आतंक समाप्त: स्वतंत्र देव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संबाददाता) योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री कस्बे के फैजबाग के एक गेस्ट हाउस में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पंहुचे| जहाँ उन्होंने मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया| उन्होंने कहा की प्रदेश से गुंडे और माफियाओं का आतंक पूरी तरह से समाप्त हो गया है| अब आम आदमी अपने को सुरक्षित महसूस करता है| उन्होंने कांग्रेस पर भी करारा हमला बोला|
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नें कहा कि पीएम मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं| आजादी के बाद देश में 75 वर्षों में जो कार्य नहीं हो सका वह कार्य मोदी सरकार नें 9 वर्ष के कार्यकाल में हुये है| 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत माता को खंडित करने का कार्य किया| पूरे विश्व में भारत की दुर्गति हुई| जनता कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त हो गई थी| उन्होंने सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा कि पीएम मोदी की सरकार नें जी20 का आयोजन करके पूरे विश्व में भारत का डंका बजाने का कार्य किया| जी-20 की मेजबानी करके दुनिया के ताकतवर देशों के प्रतिनिधि भारत पहुंच रहे हैं। कश्मीर में भारत का झंडा फहराने के लिए सोचना पड़ता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार नें कश्मीर को भी भारत से जोड़ने का कार्य किया गया| अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी कश्मीर की वादियों पर झंडा फहराते हैं| उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में सारे विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होने वाला है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन कर निरंतर देश की सेवा करने का दायित्व संभालेंगे। प्रदेश में गुंडे और माफियाओं का आतंक समाप्त हो चुका है प्रदेश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार ने गरीब के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य| पूरे प्रदेश में दहशतगर्दी और गुंडे माफियाओं का गढ़ था ऐसे लोगों को जेल में भरने का कार्य किया गया| प्रदेश के आम जनमानस की सुरक्षा सरकार का पहला दायित्व है। 2022 के विधानसभा के चुनावों में योगी आदित्यनाथ प्रदेश की सुरक्षा की बात कर रहे थे वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम नोट कर रहे थे लेकिन प्रदेश की जनता ने उनको आईना दिखाने का कार्य किया।
सांसद मुकेश राजपूत ने भी सरकार की योजनाएं गिनायी| उन्होंने कहा कि पिछली सपा और बसपा की सरकार में फर्रुखाबाद पिछड़ गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने फर्रुखाबाद के महत्व को समझा। कायमगंज विधायक डॉ सुरभि ने भी विचार व्यक्त किये| संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक फतेह चंद्र वर्मा ने किया| भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर भूदेव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बीके गंगवार पूर्व शमशाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री सुनील रावत, शिवांग रस्तोगी,पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, अभय सिंह आदि रहे
जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार के घर किया भोजन
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नें जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार के आवास फैजबाग में पंहुचे और उन्होंने उनके परिजनों से भेट की| मंत्री नें जय गंगवार व उनके भाई सुगंध गंगवार से गुफ्तगू भी की| इस दौरान मंत्री के साथ फोटो खिचानें वालों की होड़ नजर आयी|
एमएलसी के कार्यक्रम में भी की शिरकत
मंत्री स्वतंत्र देव नगर स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी अस्पताल के 25 पर पूर्ण होनें पर आयोजित कवि गोष्ठी में भाग लिया| उन्होंने एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी के पिता डॉ. हरिदत्त द्विवेदी के कार्यों की सराहना की| जिलाध्यक्ष कार्यक्रम में रो आये| वहीं भाषण के दौरान प्रांशु दत्त द्विवेदी की आँखों में आंसू आ गये| सांसद मुकेश राजपूत, विधायक डॉ. सुरभि, नागेन्द्र राठौर, भास्कर दत्त द्विवेदी, सुधांशु दत्त द्विवेदी, सुरेन्द्र पाण्डेय, प्रभात अवस्थी, डॉ. प्रशांत पाण्डेय, मोहन अग्रवाल, महेंद्र श्रीवास्तव, अंकित तिवारी, दिव्यांशु दत्त द्विवेदी, प्रभात मिश्रा, पियूष दुबे, पंकज दीक्षित, संजय गर्ग आदि रहे|