रामताल में डूबने से इकलौते बालक की दर्दनाक मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) सोमवार को दोपहर रामताल में नहानें गया बालक डूब गया| उसका शव बरामद होंने से कोहराम मच गया| परिजन शव लेकर घर चले गये| पुलिस को कोई सूचना नही दी गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम ककिउली निवासी ललित कुमार शर्मा का 11 वर्षीय पुत्र अर्जुन सोमवार को सुबह लगभग 7 बजे अपने साथियों के साथ गाँव के निकट रामताल में नहानें गया था| तालाब में नहा रहे उसके दोस्त कुछ देर बाद तालाब से निकल कर घर चले गये। उसी बीच अर्जुन शर्मा तालाब में डूब गया। सुबह लगभग 9 बजे रामताल के निकट दुकानें लगाने गये लोगों ने तालाब के पानी में अर्जुन शर्मा के शव को उतराते देख जानकारी परिजनों को दी। जानकारी पर पहुंचे परिजन अर्जुन शर्मा के शव को बाहर निकालकर घर ले गये। अर्जुन शर्मा का शव देखकर मां वंदना देवी सहित परिजनों में चीत्कार मच गयी| मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था| घटना की सूचना पुलिस को नही दी गई है।