डिप्टी सीएम का दो दिवसीय दौरा, निकाय चुनाव हार की कर सकते समीक्षा!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निकाय चुनाव में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक नें जनपद में रोड़ शो किया था उसके बाद भी सदर नगर पालिका सहित कई सीटों पर कमल नही खिल सका था| लिहाज चुनाव के बाद उप मुख्यमंत्री का जनपद दौरा लगा है| जिससे माना जा रहा है कि वह निकाय चुनाव में हार की समीक्षा भी कर सकते है| वहीं नेताओं के साथ मतगणना के दौरान मारपीट किये जाने के मामले में भी कोई कार्यवाही नही हुई| जिससे उप मुख्यमंत्री के आनें पर कार्यकर्ताओं में उम्मीद है कि कार्यवाही होगी|
दरअसल सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक दो दिवसीय दौरे पर जनपद में आ रहें है| उनके सरकारी कार्यक्रम के अनुसार वह मंगलवार को शाम 4 बजे जनपद की सीमा में कार द्वारा प्रवेश करेंगे | जहाँ वह सरकार द्वारा चलायीं जा रही योजनाओं का स्थालीय निरीक्षण भी करेंगे | शाम को 5:30 बजे वह भाजपा के जिला कार्यलय आवास विकास में जनप्रतिनिधियो व् भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही विचार परिवार के साथ बैठक करेंगे | 9:30 बजे वह सभी कार्यकम समाप्त कर निरीक्षण भवन फतेहगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे| 25 मई को सुबह 8:० बजे उप मुख्यमंत्री वाया गुरसहायगंज/जीटी रोड़ पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का स्थालीय निरीक्षण करेंगे | उप मुख्यमंत्री के निकाय चुनाव के बाद जनपद में आनें पर कार्यकर्ताओ के भीतर उम्मीद की चिंगारी नजर आयी है| कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करनें के मामले में उप मुख्यमंत्री मामले का संज्ञान लेंगे!