तनाव में विवाहिता नें जहर खाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तनाव में आकर विवाहिता नें जहरीला पदार्थ खा लिया उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गयी |
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम हुसैनपुर नौखंडा बहेलियन नगला निवासी 27 वर्षीय नेहा पत्नी संतोष व उसकी बहन कंचन का विवाह भी संतोष के भाई राज कुमार के साथ हुआ था| नेहा की माँ कमलेश पत्नी पूरन सिंह नें दहेज हत्या के लिए प्रताड़ित करनें का आरोप ससुरालियों पर लगाया| जिसमे नेहा का पति संतोष, भाई सतीश,ग्रीश, राजकुमार पुत्र कलेक्टर, मीना पत्नी सतीश, सास विशाना देवी, हेमलता पत्नी अर्जुन, कंचन पत्नी राजकुमार को तहरीर में आरोपी बनाया है| जबकि कंचन पत्नी राजकुमारी मृतका की सगी बहन हैं| आरोप है कि ससुराली बाइक के रूप में अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे| जिसके चलते आरोप है की बुधवार को सुबह आठ बजे ससुरालियों नें नेहा के साथ मारपीट की| मानसिक तनाब में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया| जिसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ उसकी 9 बजे उपचार के दौरान मौत हो गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| कोतवाली फतेहगढ़ के अपराध निरीक्षक कमलेश कुमार नें बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|