समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है मीडिया 

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को देव ऋषि नारद जयंती पर प्रखर पत्रकार सम्मान समारोह राजपूताना होटल में संपन्न हुआ| जिसमे पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर भी चर्चा की गयी|
शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में नारद जंयती समारोह समिति के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे मुख्य अतिथि मिथिलेश अग्रवाल व मुख्य वक्ता शिवओम अंबर, कार्यक्रम अध्यक्ष गौरव अग्रवाल रहे| नारद जयंती समारोह समिति फर्रुखाबाद के द्वारा प्रखर पत्रकार सम्मान अनिल वर्मा शेखर को दिया गया| अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया| लक्ष्मी कान्त मिश्रा, सर्वेश त्रिवेदी, दिनेश तोमर, प्रभाकर राजपूत, अंकित सोमवंशी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्रा, सुखवासी लाल मिश्रा, उमेश गुप्ता, जिला प्रचारक प्रवीण,अनिल प्रताप सिंह, शिव मोहन, भूपेंद्र प्रताप, अभिनव शर्मा, नितेश महेश्वरी, दीपक गुप्ता रहे| संचालन ऋषिदत्त शर्मा गुड्डू पंडित नें किया|
दान दे तो मन से देंना चाहिए
सम्मान समारोह में पंहुचे राष्ट्रीय कवि शिव ओम अंबर नें अपने काव्य पाठ के दौरान खरी-खरी कह डाली | उन्होंने कहा की जब दान दो तो मन से देना चाहिए| जब आरोजन के लिये हाल जिसने दिया उन्हें उसकी एसी बंद नही करानी थी|