सिपाही की प्रसूता पत्नी व नवजात की मौत पर हंगामा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सिपाही की प्रसूता पत्नी की प्रसब के बाद मौत हो गयी| उसके नवजात नें भी दम तोड़ दिया| परिजनों नें हंगामा किया| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| परिजन नें लापरवाही में मौत होनें का आरोप लगाया|
जनपद एटा के अलीगंज मिलिकिया निवासी अर्जुन सिंह यादव आगरा के छाबनी थानें में सिपाही हैं| उसकी 25 वर्षीय पत्नी सपना को नगर के बढ़पुर स्थित एक अस्पताल में सुबह लगभग 7:30 बजे प्रसब पीड़ा होनें पर भर्ती किया गया था| सपना के देवर राहुल नें बताया कि सुबह सपना नें नवजात को जन्म दिया| जिसकी मौत हो गयी| वहीं हालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया गया| जब परिजन ले जाने लगे तो प्रसूता सपना की भी मौत की पुष्टि हो गयी| सपना की मौत पर परिजन आक्रोशित हो गये| उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया| सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार मौके पर पंहुचे जाँच की| परिजनों नें आरोप लगाया की सुबह से शाम तक में 85 हजार रूपये जमा करा लिये गये और मरीज से मिलने नही दिया गया| आवास विकास चौकी इंचार्ज नें बताया कि जाँच की गयी| तहरीर नही मिली | परिजनों नें कोई कार्यवाही नही की|