चिकित्सक के साथ मारपीट का आरोपी गया जेल, डाक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते दिन चिकित्सकों व तीमारदार के बीच हुई मारपीट में बुधवार को नया मोड़ आ गया| जब चिकित्सक के साथ मारपीट करने वाले दलित आरोपी की पत्नी ने एसपी नें भेट कर उन्हें चिकित्सकों के खिलाफ छेडछाड़ करने और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी| वही पुलिस नें चिकित्सक के साथ मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया|
थाना क्षेत्र एक ग्राम कुबेरपुर कुतलुपुर निवासी आरोपी की पत्नी नें पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौपा| जिसमे उसने आरोप लगाया कि वह अपनी पुत्री को बीते दिन दवा दिलाने आयी थी| जंहा चिकित्सक रजत कटियार नें उससे 200 रूपये मांगे| जब मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज कर धक्का दे दिया| उसी दौरान कमरे में बैठे तीन स्वास्थ्य कर्मियों नें मारना पीटना शुरू कर दिया| शोर सुनकर जब उसके पति पंहुचे और विरोध किया तो उन्हें भी जातिसूचक गाली-गलौज किया| महिला नें आरोप लगाया कि उसके कपड़े फाड़ कर छेड़छाड़ की| एसपी नें जाँच कराने का भरोसा दिया|
सीएचसी में चिकित्सकों नें नही किया काम
चिकित्सक रजत कटियार के समर्थन में बुधवार को भी ओपीडी में कोई कार्य नही किया गया| जिससे सैकड़ों मरीज बिना दवा लिए ही लौट गये| लेकिन चिकित्सक उपचार करने के लिए राजी नही हुए|
घटना के समय अस्पताल के सीसीटीवी मिले बंद
हल्का इंचार्ज संजय यादव नें फ़ोर्स के साथ जाकर अस्पताल के सीसीटीवी देखे| लेकिन पुलिस को पता चला की जिस समय अस्पताल में मारपीट हुई उस समय सीसीटीवी बंद थे| पुलिस अब इस बात की भी जाँच कर रही है कि घटना के दौरान ही सीसीटीवी क्यों बंद थे| अस्पताल कर्मियों के अनुसार उस समय बिजली ना आने के चलते सीसीटीवी बंद थे|
सीएचसी प्रभारी डॉ० प्रमित राजपूत नें बताया कि सीएचसी चालू कर दी गयी है| पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| वही प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया|