बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को दिया अंजाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बैंक से रूपये निकाल कर घर जा रहे ससुर-बहू के साथ बदमाशों नें लूट की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया| बदमाश 20 हजार रूपये लेकर लूट कर फरार हो गये| अब पुलिस जाँच में जुटी है|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सरिता देवी पत्नी अशोक कुमार अपने ससुर महेश्वर दयाल के साथ थे| सरिता नें गनीपुर जोगपुर बैंक आफ इंडिया की शाखा से 1 लाख 20 हजार रूपये अपने खाते से निकाले| एक लाख रूपये महेश्वर दयाल नें अपनी जेबी में रख लिए और 20 हजार उसने झोले में रखकर घर की तरफ चल दिये|  घटना के बाद सरिता ने अपने ससुर के साथ थाने जाकर जानकारी दी| जिस पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने फ़ोर्स के साथ मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| इसके बाद खुद एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने मौके का जायजा लिया और सरिता के ससुर से जानकारी की|
एसपी नें बताया कि जाँच की जा रही है|  मुकदमा दर्ज कराया जायेगा|