भाजपा की डबल इंजन की नहीं ट्रिपल इंजन की बनेगी सरकार: केशव प्रसाद मौर्य

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP UP NEWS जिला प्रशासन निकाय चुनाव

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो): नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आये सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विरोधियो पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल खिलेगा विरोधियो की जमानत जब्त होगी| अब हम सबको ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है |
शहर के गुरुगांव देवी परिसर में आयोजित नगर निकाय की चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इस बार भाजपा प्रत्याशी को ही चुने| ये चुनाव गरीबी और अमीरी के बीच में है| उन्होंने कहा की एक तरफ चाय वाले मोदी और दूसरी तरफ देश में साठ साल से राज कर रही कांग्रेस सरकार थी, लेकिन जनता ने कांग्रेस का सूपडा साफ कर दिया| आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है, लेकिन अब निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी| उन्होंने कहा यह निकाय चुनाव आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेगा| उन्होंने कहा कमल पर वोट दे साईकिल तो पंचर हो गयी अब उसका पहिया अलग करना है| सपा सरकार में प्रदेश में दंगा, कारोबारियों का पलायन हुआ, लेकिन जब से प्रदेश में कमल खिला है तब से चारो तरफ विकास की गंगा वह रही है| कमल का फूल सुशासन का प्रतीक है| इस चुनाव में विरोधियो की जमानत जब्त होगी| इस लिए सपा बसपा व कांग्रेस में भगदड़ मची है| भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था का राज है| नरेन्द्र मोदी की आठ साल की सरकार में भारत का मस्तक विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है| उन्होंने कर्नाटक में बजरंग दल के मामले में कांग्रेस को घेरा और कहा कर्नाटक में कांग्रेस को पागलपन का दौरा हुआ है| नगर निकाय चुनाव में मतदाता 75 प्रतिशत भाजपा के साथ है और 25 प्रतिशत विरोधियो के साथ है और उसमें भी भाजपा का हिस्सा है| इस दौरान एमएलसी अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेन्द्र सिंह, विधायक सुशील शाक्य, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, दिनेश कटियार, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, जय गंगवार, राहुल राजपूत आदि रहे| संचालन सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया|