फायरिंग व मारपीट में भाजपा नेता पर जबाबी मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: प्रापर्टी डीलर व भाजपा नेता के गनर को पीटकर उसके ऊपर राइफल तान दी| मौके पर जमकर मारपीट हुई| जिसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आयी| पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से जबाबी मुकदमा दर्ज किया है| भाजपा नेता सहित 7 लोगो को पुलिस हिरासत में ले लिया| बीजेपी नेता की पैरवी ने सदर विधायक लगे रहे|
कुशल सिंह परिहार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका नेकपुर चौरासी जीआरडी गेट्स हॉउस के निकट प्लाटिंग का काम है| वह अपने ग्राहक को प्लाट दिखाने गये थे तभी वहां पहले से मौजूद विकास उर्फ़ जानू पुत्र कुलदीप कटियार आ गये| उन्होंने कहा की वह अपने प्लाट के लिये रास्ता उनकी जगह में दे रहे हो| जिस पर विवाद हो गया| जानू ने फोन कर अपने पिता कुलदीप कटियार, अनुज कटियार, विनय कटियार व 10-15 अज्ञात लोगो और आ गये| उन्होंने मेरे निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी| जब मेरे भाई ने विरोध किया तो राइफल छीन ली| जिसके बाद उन्होंने कई फायर मेरे भाई व सुरक्षा कर्मी पर जान से मारने की नियत से फायर किये|

दूसरे पक्ष से भूमिधर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि जीआरडी गेट्स हाउस के सामने उनका खेत है| मेरे खेत के पास कुशल सिंह परिहार प्लाटिंग कर रहे है| वह अपने प्लाट के लिये मेरे खेत से रास्ता बता रहे है| मैंने जब मना किया तो कुशल सिंह परिहार उनके भाई अचल सिंह परिहार व उनके चार अज्ञात सुरक्षा कर्मियों ने राइफल मेरे सीने पर तान दी | मेरे पौत्र ज्ञानू ने फोन पर अपने भाई अंशुल को सूचना दी| जिसके बाद डायल 10० को फोन किया गया|मौके पर पंहुची कुशल सिंह परिहार उनके भाई अचल सिंह परिहार सहित दोनों पक्षों के सात लोगो को हिरासत में लेकर थाने ले आयी| कोतवाली में भी दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई| पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है| बीजेपी नेता व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी कुशल सिंह की पैरवी में लगे रहे|

प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| कुशल व् अचल सहित दोनों पक्षों के साथ लोगों को गिरफ्तार किया गया है| जाँच की जा रही है|