देर रात तक भाजपा जारी कर सकती प्रत्याशियों की सूची

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो| नगर निकाय चुनाव दिन पर दिन सुर्ख होता जा रहा है| सपा, बसपा और कांग्रेस नें अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये| जिसमे सपा नें सभी नगर पालिका और नगर पंचायत में प्रत्याशी उतारे है| वहीं कांग्रेस और बसपा ने आधे अधूरे प्रत्याशी घोषित किये हैं | अब हर किसी की नजर बीजेपी के आने वाले प्रत्याशियों की सूची पर ही है|
दरअसल सत्ताधारी पार्टी बीजेपी से टिकट पानें वालों की काफी लम्बी है| जिसमे पार्टी को समीकरण बैठानें में भी समय लग रहा है और साथ ही साथ पार्टी पदाधिकारियों की नाराजगी को भी बचाकर चलना पार्टी के लिये चुनौती पूर्ण है| फिलहाल बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी देर रात तक सूची जारी कर सकती है| जिसमे एक जनप्रतिनिधि के परिजन, जिला संगठन के शीर्ष पदाधिकारी व एक पूर्व चेयरमैन को टिकट दिया जाना तय हो गया है|