वत्सला को बसपा नें पालिकाध्यक्ष का दिया टिकट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को बसपा से टिकट की घोषणा कर दी गयी है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है| अब वह बसपा के झंडे तले पालिका का चुनाव लड़ेगी|
दरअसल पूर्व पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं| वह अपने चुनाव के प्रचार में पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के साथ पसीना वहा रहीं है| लेकिन उनके पास किसी भी पार्टी का टिकट ना होनें से चुनावी चकचक चल रही थी| गुरुवार शाम उनके समर्थकों को जानकारी मिली की उन्हें बसपा ने सदर पालिका सीट से प्रत्याशी बनाया है| जिसके बाद उनके समर्थक उझल पड़े | बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल गौतम नें जेएनआई को फोन पर बताया कि वह लखनऊ में हैं| उन्होंने वत्सला को बसपा से टिकट मिलनें की पुष्टि की|