मकान गिरने से महिला की मौत, कई गंभीर

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले में अलग-अलग जगहों पर मकान गिरने ने एक महिला की मौत हो गयी| जबकि कई जख्मी हो गये| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना कमालगंज के ग्राम पिथूपुर निवासी जदुनाथ सिंह अपनी पत्नी सरोजनी के साथ सो रहे थे| उसी तभी अचानक उनका मकान भरभराकर गिर गया| जिसमे दोनों पति-पत्नी जख्मी हो गये| मौके पर पंहुचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला| गम्भीर हालत में दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा महिला सरोजनी की मृत घोषित कर दिया गया| जबकि जदुनाथ को भर्ती किया गया| पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
मोहम्मदाबाद:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अम्बेडकर नगर तकीपुर निवासी महेश कुमार के घर पर उनकी विवाहिता दिब्यांग पुत्री संगीता, पुत्र रजनेश, रंजेश व बबली बीती रात बैठे थे| तभी उनका कच्चा मकान भरभराकर गिर गया| जिसमे चारो दब गये| ग्रामीणों ने चारों को मलबा हटाकर निकाला और 108 एम्बुलेस से सीएचसी पंहुचाया| जंहा से रजनेश व उनकी बहन संगीता को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया|
वही थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज में एक भवन गिरा| जिसमे सुभाष, विनीता व मुन्नी देवी का घरेलू सामान दब कर नष्ट हो गया|