घर में घुसकर विक्षिप्त विधवा महिला से दुष्कर्म!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) घर में अकेली मानसिक कमजोर महिला के साथ युवक नें दुष्कर्म किया| महिला की पुत्री नें घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी| पुलिस नें आरोपी को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँव निवासी युवती नें आरोप लगाया की उसकी 35 वर्षीय माँ घर पर अकेली थी| माँ मानसिक रूप से कमजोर है| युवती नें कहा की वह अपनी दादी के साथ बाजार गयी हुई थी| लिहाजा गाँव का ही आरोपी मौका देकर घर में दाखिल हुआ और उसने माँ के साथ दुष्कर्म किया | आरोपी घर के भीतर से अपने मंसूबो को अंजाम देकर अर्धनग्न अवस्था में भागा| युवती नें कहा की जब वह घर पंहुची तो घटना की जानकारी मिली| थानाध्यक्ष जेपी शर्मा नें बताया की पड़ताल की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|