ब्रेकिंग: तेज आधी और पानी से मासूम सहित आधा दर्जन की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र में आधा दर्जन लोगो की जान चली गयी| जबकि कई जख्मी है| जिससे कोहराम मचा हुआ है| प्रशासन पूरे मामले पर अपनी नजर बनाये हुये है|

बुधवार को दोपहर बाद अचानक आयी तेज आंधी व पानी से दीवार गिरने से नगला भगतन निवासी 55 वर्षीय कुंबर सिंह व 35 वर्षीय रानी पत्नी दिनेश सिंह की दीवार गिरने से मौत हो गयी| वही नगला चन्दन भरतपुर में भी पानी मौत बनकर वर्षा जंहा 17 वर्षीय शिवानी पुत्री सरनाम सिंह पाल की मौत भी दीवार गिरने से हुई| वही ग्राम ज्योता में भी 22 वर्षीय युवक शैलेंश उर्फ़ सोनू पुत्र राजेश सक्सेना की भी दीवार गिरने से ही मौत हुई| शैलेश घर पर ही छप्पर में परचून की दुकान भी किये था| पानी आने पर वह सामान अंदर कर रहा था तभी अचानक दीवार गिर जाने से उसकी मौत हो गयी|

इसके साथ ही साथ ग्राम तरईया निवासी रामनाथ पुत्र श्याम लाल की भी मौत हो गयी| वही सदरियापुर में एक सवा साल के मासूम ने भी मौत हो गयी| तहसीलदार सदर राजीव निगम ने बताया की आधा दर्जन लोगो की मौत हो गयी है| जाँच की जा रही है|