दो दर्जन सपाईयों नें ही मनायी लोहिया जयंती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सरकार जब होती है तो पार्टी और उसके नेताओं के कथित बफादारों की भीड़ पार्टी कार्यालय और उसके कार्यक्रमों में दिखायी देती है| बड़ी-बड़ी गाड़ीयां उसमे बैठे नेता जी और साथ में चल रहे वित्त पोषित! सुरक्षा कर्मी नेता जी जगह जगह पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का प्रमाण देते फिरते है| आज जब सरकार नही रही तो सपा के कार्यक्रमों से भीड़ और नेता गायब है| गुरुवार को समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया की जयंती थी| यह वहीं लोहिया है जिसके पग चिन्हों पर सपा चलनें का दाबा कर रही है! लेकिन भीड़ ना के बराबर नजर आयी| पार्टी के भी वरिष्ठ नेता नजर नही आये| पूर्व सांसद व पूर्व विधायक भी नदारद रहे|


शहर के आवास विकास कालोनी स्थित सपा के जिला कार्यालय पर डॉ० राम मनोहर लोहिया की 113 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। कार्यकर्ताओं ने लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस अवसर पर हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि डॉ. लोहिया भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिंतक तथा समाजवादी राजनेता थे। लोहिया के पिता हीरालाल अध्यापक थे और गांधी जी के अनुयायी थे। जब उनके पिता बापू से मिलने जाते थे तो साथ में लोहिया को भी ले जाते थे। इसके कारण बापू के विराट व्यक्तित्व का उनके जीवन पर गहरा असर हुआ। उन्होंने पूरे जीवन गरीबों के हित के लिए संघर्ष किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डॉ. नवरंग सिंह यादव, महेंद्र सिंह कटियार, विवेक यादव, यूनुस अंसारी, राघव दत्त मिश्रा विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चेयरमैन हरीश यादव ने व संचालन निवर्तमान महासचिव मन्दीप यादव ने किया।