संदिग्ध हालत में छात्रा नें पी डेटोल, हालत नाजुक  

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) क्रियात्मक परीक्षा देनें गयी छात्रा नें संदिग्ध हालत में डेटोल पी ली| उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया | जहाँ उसका उपचार चल रहा है|
पड़ोसी जनपद कन्नौज के तालग्राम निवासी 21 वर्षीय रिचा पुत्री विनोद पटेल शहर के एनएकेपी डिग्री कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष की क्रियात्मक परीक्षा देनें गयी थी| उसने डेटोल कतिपय कारणों से पी ली| जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| उसे नाला मछरटटा स्थित एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया| घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज विद्या सागर तिवारी नें अस्पताल आकर जाँच की|