पुलिस पर फायरिंग में पूर्व विधायक विजय सिंह दोषमुक्त

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबा:(जेएनआई ब्यूरो) लगभग 30 साल पूर्व पुलिस फायरिंग के आरोपी पूर्व विधायक विजय सिंह को न्यायालय में चली सुनवाई के बाद आखिर दोषमुक्त कर दिया गया| पूर्व विधायक वर्तमान में पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में सजा काट रहें है|
दरअसल 7/8 सितंबर 1991 को शहर कोतवाली के तत्कालीन उप निरीक्षक रामप्रताप सिंह कुशवाह नें एफआईआर पंजीकृत करायी| जिसमे कहा कि वह एक हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी विमलेश की फोर्स के साथ तलाश कर रहे थे| उसी दौरान वह सेनापति होते हुए नाला मछरट्टपंहुचे| वहां अपने मकान के चबूतरे पर विजय सिंह और उनका साथी रमेश उर्फ टईयां मौजूद थे| उन्होंने पुलिस को देखकर कहा की पुलिस हमारे बहुत पीछे पड़ी है हमे परेशान कर रही है आज इन्हे देखना है| विजय सिंह नें अपने साथी रमेश के साथ एक-एक फायर किया|
मामले में पुलिस नें विजय सिंह व उनके साथी रमेश के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया| और विवेच उपरान्त कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की | कोर्ट नें दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैला सुना दिया| जिसमे पूर्व विधायक विजय सिंह को फतेहगढ़ की विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए नें दोष मुक्त कर दिया|