सामान्य ज्ञान परीक्षा के मेधावियों को मिले पुरस्कार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) विगत दिनों करायी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया| इसके साथ ही कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया|
तहसील क्षेत्र के ग्राम राजपुर में एशियन कम्प्यूटर की सामान्य ज्ञान परीक्षा 11 सितंबर 2022 को कई सेंटरों पर करायी गयी थी| जिसका परिणाम आनें के बाद सेंटर की बदायूं रोड़ राजपुर शाखा के निकट पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि विधायक पुत्र संदीप शाक्य के हाथों मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किये| प्रथम पुरस्कार काव्या मिश्रा, द्वितीय पुरस्कार कृष्णा व जूनियर वर्ग में नैना को प्रथम व निधि को द्वितीय स्थान मिला| एशियन कम्प्यूटर के निर्देशक सुरेन्द्र पाण्डेय नें संचालन किया| इस दौरान ग्राम प्रधान धर्म सिंह, रामकृपाल सिंह यादव, शिशुपाल सिंह यादव, शाखा संचालक रक्षपाल सिंह आदि रहे|