1971 के युद्ध में शहीद हुए 31 जवानों को दी श्रद्धांजलि

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) साल 1971 के भारत-पाक युद्ध में जनपद के कुल 31 जवान शहीद हो गये थे| जिसको गुरुवार को प्रतिवर्ष की तरह ही उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया गया|
शहर के लाल दरबाजे पर अन्तराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया| सभी से शहीदों के श्रद्धांजलि दी| गोष्ठी में हिन्दू महासभा के युवा अध्यक्ष विमलेश मिश्रा व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने सभी को तिरंगा पट्टी और और बेच लगाकर सम्मानित किया| कार्यक्रम आयोजक जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि 1971 का भारत पाक युद्ध में भारत की जीत हुई थी| जिसमे पाक ने घुटने टेंक दिये थे| लिहाजा हम सभी के लिये आज का दिन गौरवान्वित करनें वाला है| राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री प्रमोद दीक्षित नें कहा कि शहीदों का कार्यक्रम हमारे शहर के रघुनाथ शरण की याद में आयोजित होता है| अध्यक्षता कर रहे शहीद प० रामनारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे नें कहा कि हम शहीदों का कर्ज कभी भी नही उतार सकते| नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा नें कहा कि 1971 के युद्ध में भारतीय सेना के कुल 3,843 सैनिक शहीद हुए थे| इसके साथ सभी दो मिनट का मौन रखकर सभी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी| शहर कोतवाल विनोद शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में रहे| इस दौरान राममुरारी शुक्ला, रितेश शुक्ला, प्रभात अवस्थी, राहुल जैन, विश्वास गुप्ता, सौरभ शुक्ला, अनुपम रस्तोगी, भप्पू सोनी, क्रांति पाठक आदि रहे|