भाजपा में पालिका अध्यक्ष की टिकट की गुणा-गणित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी एक तरफ नगर निकाय चुनाव के भगवाकरण की तैयारी में जुटी है| वहीं दावेदार भी सत्ताधारी पार्टी से टिकट हासिल करनें के लिये लखनऊ-दिल्ली कर रहें है| लिहाजा अब अध्यक्ष पद पानें के लिये जीतोड़ मेहनत की जा रही है| वहीं जो दावेदार पूर्व में तेजी से प्रचार में जुटे थे वह आरक्षण के बाद से कंदराओं! में चले गये हैं| अब नये दावेदार अपनी जुगत है की किसी तरह सत्ता से टिकट हासिल किया जाये|
दरअसल भाजपा के सभी नगर पंचायत व नगर पालिका के लिये पार्टी ने दावेदारों के आवेदन मांगे हैं| जिसके चलते पार्टी के नेताओं नें आवेदन भी किया है| नगर पालिका फर्रुखाबाद से पार्टी से आवेंदन करनें वालों में तीन बार से बीजेपी कोषाध्यक्ष रहे संजीब गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी के साथ ही टिकट के चुनावी दंगल में उनके चाचा अनुपम रस्तोगी भी ताल ठोंक रहे हैं| दिलीप भरद्वाज विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी रहे| नगर पालिका के भ्रष्टाचार के खिलाफ काफी लम्बा अभियान चलाया| वह भी दावेदारी बीजेपी से टिकट के लिये कर रहे है| परिवहन निगम कर्मी के साथ ही स्वयं सेवक पंकज वर्मा नें भी सदर पालिका से बीजेपी में आवेदन किया है| भाजयुमो जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता महिपाल सिंह के पुत्र मयंक नें भी फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष के लिये बीजेपी से टिकट के लिये आवेंदन किया है| भाजपा के पुरानें सिपाही व विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी रहे धीरेन्द्र वर्मा ने भी पार्टी में पालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद के लिये आवेदन किया है| पार्टी के एक पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष भी पिछले गेट से टिकट की जुगत में है| उन्होंने अभी आवेदन नही किया है| निकाय चुनाव संयोजक डॉ० प्रभात अवस्थी नें बताया कि उनको जो पार्टी नें जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरनें का पूरा प्रयास किया जायेगा| जो टिकट का सही हकदार होगा उसी पर पार्टी विचार करेगी|