42 दिन बाद खुलेगे सराफा बाजार के ताले

FARRUKHABAD NEWS राष्ट्रीय

goldफर्रुखाबाद: बीते दो मार्च से लगा तार चल रही एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों की हड़ताल आखिर 42 दिन बाद समाप्त होगी| बुधवार से सराफा बाजार विधिवत खुलेगा|

सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने नेहरु रोड स्थित घरना स्थल पर जाकर घोषणा कर दी| उन्होंने कहा क प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर बाजार खोलने को कहा गया है| सरकार ने कई मांगे मान ली है | उन्होंने बताया की 13 अप्रैल से दुकाने विधिवत खुलेगी| फतेहगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का पालन करते हुये सभी सराफा बाजार बुधवार से खुलेगा|