किसान यूनियन को प्रदर्शन करनें से रोंका

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मांगे पूरी ना होनें पर आक्रोशित भाकियू नें अर्धनग्न प्रदर्शन किया लेकिन पुलिस नें उन्हें रास्ते में ही रोंक लिया | अधिकारियों नें फिर एक बार कार्यवाही करनें की घुट्टी पिला दी|
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) नें बीते 23 नवंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा था| जिसमे कार्यवाही का भरोसा दिया गया था | लेकिन तय समय पर कार्यवाही ना होनें आर आक्रोशित भाकियू नेता बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज मैदान में एकत्रित हुए| जिसके बाद उनकी अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट पंहुचनें की योजना थी| लिहाजा इसकी भनक प्रशासन को लग गयी| सूचना पर अतिरिक्त एसडीएम नरेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार आदि मौके पर आ गये| अधिकारियों नें उन्हें आगे जानें से रोंक लिया| अधिकारियों के समझानें के बाद किसान नेता वापस लौट गये|