गुलाबी सर्दी ने बढ़ाई संडे बाजार की गर्मी, उमड़ी भीड़

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सर्दी का पारा जैसे-जैसे चढ़ रहा है वैसे-वैसे गर्म कपड़ो की लोगों की जरूरत महसूस हो रही है| लिहाजा बाजारों में भी गर्म कपड़ो की डिमांड तेज हो गयी है| सर्दी बढ़ने के साथ ही संडे बजार में गर्म कपड़े खरीदने को लोगों की उमड़ी भी नजर आई। रविवार को शहर के नेहरू रोड पर लगे संडे बाजार गुलजार दिखाई दिया।
सर्दी बढ़ने के साथ लोगों में गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ रही है। मॉल और मंहगे डिपार्टमेंटल स्टोर तक पहुच से वंचित गरीबों के लिए रविवार को शहर के मुख्य बाजार के फुटपाथ पर सजने वाला संडे बाजार किसी बड़ी नेमत से कम नहीं है। सस्ते कपड़ों की चाह में गलियों-मोहल्लों से लोग इस बाजार का रुख करते हैं। कई बार तो खुद को व्हाइट कॉलर मिडिल क्लास कहने वाले लोग भी भीड़ में अच्छे कपड़े तलाश लाते हैं। नगर के नेहरू रोड पर लगने वाले बाजार में रविवार को जबरदस्त भीड़ थी| जैकेट, सूटर, टोपे, गर्म पैजामी आदि की ग्राहकों ने खरीद की | मंहगाई की मार को देखते हुये कपड़ो के दाम गर्म दिखे| लेकिन इसका खरीददारी पर कोई असर नही पड़ा| ठंड के चलते ग्राहकों ने औने-पौने दामो पर कपड़े खरीदे| दुकानदार सर्वेश ने बताया की ठंड बढ़ने से कपड़ो के दामो में इजाफा हुआ है| लेकिन खरीददारी भी बढ़ गयी है|