अल्ट्रासाउंड के दौरान चिकित्सक पर छेड़खानी का लगाया गंभीर आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते तकरीबन 25 सालों से नगर में अस्पताल का संचालन कर रहे चिकित्सक पर एक महिला मरीज नें छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी| महिला नें अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया| जिसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर स्थित अस्पताल का चिकित्सक दम्पत्ति संचालन कर रहे है| फतेहगढ़ के भोलेपुर निवासी एक महिला अस्पताल में पेट का अल्ट्रासाउंड कराने के लिये गयी| कमरे से बाहर आकर महिला नें आरोप लगाया कि चिकित्सक नें उसके साथ अल्ट्रासाउंड के दौरान छेड़छाड़ कर दी | महिला नें जमकर हंगामा किया तो उसका चिकित्सक की पत्नी और महिला कर्मचारियों से विवाद भी हुआ| जिसके बाद डायल 112 मौके पर आ गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| लेकिन फिलहाल चिकित्सक पर आरोप लगने से सनसनी फैल गयी| नगर के कई चिकित्सक अपने साथी की मदद के लिए उनके अस्पताल आ गये|
उधर आरोपी चिकित्सक का कहना है कि जिस कमरे में अल्ट्रासाउंड हुआ उस कमरे में उनकी पत्नी और महिला कर्मचारी मौजूद थी| लिहाजा आरोप गलत है| उन्होंने कमालगंज के एक चिकित्सक दम्पत्ति पर सुनियोजित साजिश के साथ महिला को भेजने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत की है| पुलिस जाँच कर रही है|